Chambalkichugli.com

GWALIOR GARDEN RAPE CASE: 14 वर्षीय नाबालिग से गार्डन में दुष्कर्म: 3 दिन बीतने के बाद भी आरोपी फरार

GWALIOR MINOR GIRL RAPED

HIGHLIGHTS:

  • 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  • 1500 रुपये लौटाने के बहाने घर से बुलाया
  • गुलाब गार्डन के पीछे वारदात
  • जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
  • दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
GWALIOR RAPE CASE
GWALIOR RAPE CASE

GWALIOR GARDEN RAPE CASE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उधार दिए 1500 रुपये लौटाने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और गार्डन के पीछे ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित गुलाब गार्डन के पीछे की बताई जा रही है।

KUNO NATIONAL PARK: ग्वालियर होते हुए कुनो पहुंचेंगे 8 नए चीते, देश में संख्या बढ़कर होगी 46

रुपये लौटाने के बहाने ले गया बाहर

पीड़िता ने 25 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 24 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ले में रहने वाला हिमांशु राठौर उसके घर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। जिसके बाद किशोरी ने उससे अपने उधार के 1500 रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने की बात कहकर उसे साथ चलने को कहा और पैदल गुलाब गार्डन की ओर ले गया।

GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर-चंबल में मौसम का यू-टर्न: दिन में बढ़ी तपिश, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

गार्डन के पीछे की वारदात

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कहा कि सड़क पर पैसे देने से लोग देखेंगे, इसलिए वह उसे गार्डन के पीछे ले गया। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

Holi Skin Care: होली की मस्ती में ऐसे रखें अपनी खूबसूरत स्किन का ख्याल, एलर्जी भी रहेगी दूर

परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद घबराई किशोरी रास्ते में अपने चाचा से मिली। इसके बाद माता-पिता को सूचना दी गई। घर पहुंचकर उसने पूरी घटना बताई। अगले दिन परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *