HIGHLIGHTS:
- रात करीब 4 बजे हुई आगजनी की घटना
- तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- तलवार से तोड़फोड़ के बाद कार में लगाई आग
- पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
- पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

GWALIOR CAR FIR : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र के बाहर खड़ी एक कार को तीन अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। बता दें कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर हुई। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
बगैर SIM के नहीं चलेगा WhatsApp… 1 मार्च से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
CCTV फुटेज में दिखी पूरी साजिश
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय अनुग्रह तिवारी रचना नगर का रहने वाला है, सूचना के मुताबिक अनुग्रह की ओरा कार पटरी रोड पर नशा मुक्ति केंद्र के बाहर खड़ी थी। तभी तीन बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचते और पहले तलवार से कार में तोड़फोड़ की, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
क्वार्टर फाइनल की तरह होगा Ind vs WI मैच, बारिश में धुला तो जानिए किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई कार
आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के समय अनुग्रह तिवारी अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। पड़ोसी ने फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी। इसके बाद वे लौटे और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
US में F-35 का रिटायर्ड पायलट गिरफ्तार, चीनी सैन्य पायलटों को गुप्त प्रशिक्षण देने का आरोप
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
पुलिस ने शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
देखें घटना का पूरा वीडियो…