Chambalkichugli.com

DELHI AI SUMMIT PROTEST: युथ कांग्रेस नेताओं ने फुंका PM का पुतला; दिल्ली- AI समिट में कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर विरोध

YOUTH CONGRESS PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना में युवक कांग्रेस ने पीएम का पुतला जलाया
  • दिल्ली एआई समिट के दौरान हुई गिरफ्तारी का विरोध
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू की रिहाई की मांग
  • पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन
  • लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए कार्रवाई पर सवाल
YOUTH CONGRESS PROTEST
YOUTH CONGRESS PROTEST

DELHI AI SUMMIT PROTEST: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शन पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में AI समिट के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

O Romeo 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया, शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की फिल्म ने कमाए 61.55 करोड़

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नाराजगी

युवक कांग्रेस का आरोप है कि 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित AI समिट के विरोध के दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया है, जिससे संगठन में नाराजगी है।

मध्य प्रदेश कैलेंडर विवाद: हिरण की तस्वीर पर दिग्विजय सिंह और भाजपा में जुबानी जंग

AI समिट के विरोध का मामला

प्रदेश पदाधिकारी जसवीर गुर्जर के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित AI समिट के दौरान युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। उनका दावा है कि विरोध के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई, इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की।

राजामौली का दावा: ‘वाराणसी’ में बाहुबली से भी ज्यादा भव्य और दमदार सिनेमाई अनुभव

लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना सभी का अधिकार है। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के तहत की गई है। युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *