Chambalkichugli.com

Child Drowns In Well: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, कुएं में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत

Ashoknagar Child Drowns In Well Accident

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर के पीपलखेड़ा गांव में हादसा
  • घर के बाहर खेलते समय कुएं में गिरा 2 साल का बच्चा
  • तलाश के दौरान कुएं में मिला मासूम
  • जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • गांव में मातम का माहौल

Child Drowns In Well: अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव की है, जहां बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया और बाद में पास के कुएं में मिला।

BHIND HIGHWAY ENCROACHMENT: भिंड में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: शहर में 60 किमी/घंटा स्पीड लिमिट, हाईवे होंगे अतिक्रमण मुक्त

खेलते-खेलते कुएं में गिरा

जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष यादव (2) पुत्र शिवेंद्र यादव अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित खुले कुएं के पास पहुंच गया और असंतुलित होकर उसमें गिर गया।

315 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से बदली औद्योगिक तस्वीर, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सराहा प्रोजेक्ट

काफी देर तक नहीं दिखा तो शुरू हुई तलाश

जब परिजनों को काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने पास के कुएं में झांका, जहां रुद्राक्ष पानी में पड़ा मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे में मिलेगा रोजगार और द्वितीय करियर का अवसर

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन बच्चे को तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि परिवार गांव से दूर खेतों पर रहता है और घर के पास ही वह कुआं स्थित है, जहां यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *