HIGHLIGHTS:
-
भिंड के लहार, गोहद और मेहगांव उप जेलों में भाई-दूज पर विशेष तैयारी
-
बहनों ने कैदी भाइयों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
-
मिठाई और घर के पकवान लेकर बहनें जेल पहुंचीं
-
लंबे समय बाद मिलकर बहनों की आंखों से छलके आंसू
-
सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनभर चलता रहा भावुक मिलन

BHIND BHAI DOOJ CELEBRATION: ग्वालियर। भिंड में होली के दूसरे दिन भाई-दूज के अवसर पर जेलों में भी खास तैयारियां की गईं। लहार, गोहद और मेहगांव उप जेलों में कैदियों से मिलने के लिए बहनों की भारी भीड़ आई। बता दें कि त्यौहार के चलते जेल प्रशासन ने खुले मैदान में मिलने और पूजा करने की व्यवस्था करवाई थी।
भोपाल में होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, शव ऑटो से फेंककर बदमाश फरार
भावुक मिलन और तिलक
इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई और पकवान भेंट किए और उनका हालचाल जाना। बता दें कि इस दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले। साथ ही लंबे समय बाद भाइयों से मिलकर बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और भाई भी अपनी बहनों से मिलकर भावुक नजर आए।
भाई-बहन का स्नेह दिखा जेल परिसर में
जेल परिसर में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल देखा गया। यह अवसर कैदियों और बहनों के लिए खास रूप से यादगार साबित हुआ है। जेल प्रबंधन ने बहनों की अधिक संख्या को देखते हुए पूरी सतर्कता रखी। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी की गई ताकि मुलाकात सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से की जा सके।
नीम हकीम खतरा-ए-जान साबित हुआ: पन्ना में जड़ी-बूटियों का सेवन कर परिवार हुआ गंभीर हालत में
दिनभर चला मिलन का सिलसिला
पूरा दिन उप जेलों में भाई-दूज के अवसर पर मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम और भावनाओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला।