HIGHLIGHTS:
देर रात शिव कॉलोनी में हुई वारदात
घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी की पानी की टंकी के पास हुई। सूत्रों के मुताबिक घायल युवक विकास साहू (24) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज जारी है।
रतनगढ़ मंदिर दर्शन के दौरान नहर में हादसा: 15 घंटे की रेस्क्यू के बाद युवक का शव मिला
आरोपी खुद ही फरियादी बनकर पहुंचा थाने
घटना के बाद विकास का दोस्त मधुसूदन उर्फ पोपट सिंह तोमर खुद ही गोला का मंदिर थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि रवि गुर्जर और उसके साथियों ने विकास को गोली मारी है। उसने खुद को घटना का गवाह बताते हुए शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की।
श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा की मिसाल, चूल पार कर पूरी हुई पारंपरिक रस्म..
CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई
पुलिस को युवक की बात पर शक हुआ तो थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि झगड़े के दौरान मधुसूदन तोमर अपने दुश्मनों को धमका रहा था और उसी दौरान उसने अपने ही दोस्त विकास साहू को गोली मार दी।
ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाईदूज का उल्लास, एक हजार से अधिक बहनों ने बंदी भाइयों को किया मंगल तिलक
गोली लगने के बाद गिर पड़ा युवक
गोली लगने के बाद विकास कुछ दूरी तक पैदल चला, लेकिन थोड़ी देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसेक बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
BHIND BHAI DOOJ CELEBRATION: भिंड जेल में भाई-दूज पर भावुक मिलन, बहनों ने कैदी भाइयों को लगाया तिलक
पुलिस ने दर्ज किया मामला
CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी जारी है।
