Chambalkichugli.com

LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम, अशोकनगर में 6 पेट्रोल बम के साथ शूटर गिरफ्तार

LAWRENCE BISHNOI GANAG MEMBER

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम

  • व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने की योजना

  • आरोपी के पास से 6 पेट्रोल बम, मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद

  • राजस्थान का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • वारदात के लिए आरोपी को 1 लाख रुपये एडवांस मिले थे

LAWRENCE BISHNOI GANAG MEMBER
LAWRENCE BISHNOI GANAG MEMBER

LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER:ग्वालियर। अशोकनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश को नाकाम कर दिया है।बता दें कि गैंग के लिए काम कर रहे एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के एक व्यापारी के घर पेट्रोल बम से हमला कर दहशत फैलाने और 10 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बना रहा था।

GUNA CROP FIRE: फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान, पीड़िता ने लगाया साजिश का आरोप; SP से लगाई न्याय की गुहार

संदिग्ध हालत में पकड़ाया आरोपी

पुलिस के मुताबिक 5 मार्च की रात मिलन तिराहे पर व्यापारी के घर के आसपास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के पास से 6 पेट्रोल बम, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है ।

पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब से की मुलाकात व्यापार तकनीक और रणनीतिक साझेदारी पर जोर

होटल में फर्जी पहचान से ठहरा था

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ दिनों से फर्जी आधार कार्ड के जरिए शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था। वह खुद को व्यापारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और स्टेशन रोड इलाके की रेकी कर रहा था।

नर्मदापुरम में होली पर गाने को लेकर युवाओं की जमकर पिटाई, बोतलें भी फेंकी गईं

गैंग से ऐसे जुड़ा आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष जांगिड़ (19) निवासी राजस्थान बताया। उसने बताया कि वर्ष 2024 में जयपुर क्लब फायरिंग कांड के बाद वह ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में आया और बाद में हैरी बॉक्सर के लिए काम करने लगा।

GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL

वारदात के लिए मिला था एडवांस

आरोपी को इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसी रकम से उसने स्थानीय स्तर पर मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस के अनुसार, अशोकनगर की घटना के बाद उसे एक अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए इंदौर जाना था।

मामा कोचिंग मामा चलित अस्पताल और प्रतिभा सम्मान शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर शुरू किए जनसेवा के नए अभियान

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के नेटवर्क, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News