Chambalkichugli.com

Gwalior Bride Threatened: शादी के 7 दिन पहले युवती को जाने से मरने की धमकी, आरोपी समीर खान गिरफ्तार

GWALIOR CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में 22 वर्षीय युवती को शादी से पहले धमकी

  • आरोपी समीर खान ने कहा—स्टेज पर गोली मारूंगा, एसिड फेंक दूंगा

  • बारात में हंगामा करने की धमकी के साथ परिवार को भी खतरा

  • दो साल पहले हुई मारपीट का मामला भी कोर्ट में विचाराधी

  • गिरवाई थाना ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की

GWALIOR CRIMES
GWALIOR CRIMES

GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां सिकंदर कंपू, गिरवाई क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती अंजली की शादी 11 मार्च को तय थी। लेकिन 3 मार्च को पड़ोसी समीर खान ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने मारपीट के मामले में अपने बयान नहीं बदले तो वह शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने उसे गोली मार देगा।

करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन, तेजा और टक्कर जैसी फिल्मों के निर्माता रहे

एसिड और बारात में हंगामा की धमकी

आरोपी ने युवती को चेतावनी दी कि वह उसके चेहरे पर एसिड फेंक देगा और शादी में इतना बवाल करेगा कि बारात लौट जाएगी। इतना ही नहीं, उसने पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

LAWRENCE BISHNOI GANG MEMEBER: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश नाकाम, अशोकनगर में 6 पेट्रोल बम के साथ शूटर गिरफ्तार

पुरानी मारपीट का मामला

युवती ने बताया कि आरोपी दो साल पहले 2024 में उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर चुका था। तब इसकी शिकायत गिरवाई थाना में दर्ज कराई गई थी। अब भी आरोपी बार-बार कोर्ट में उसके बयान बदलने का दबाव बना रहा था।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी: सानिया चंडोक संग मुंबई में रचाई जोड़ी, अमिताभ, अंबानी, धोनी-द्रविड़ समेत सितारे हुए शामिल

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की

युवती की शिकायत पर गिरवाई थाना पुलिस ने समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच चल रही है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी: सानिया चंडोक संग मुंबई में रचाई जोड़ी, अमिताभ, अंबानी, धोनी-द्रविड़ समेत सितारे हुए शामिल

परिवार और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित

पुलिस ने युवती और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गिरवाई थाना ने यह भी कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News