Chambalkichugli.com

Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी

SPECIAL TRAIN

HIGHLIGHTS:

  • होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई गई

  • ट्रेन संख्या 01823 झांसी से 5 से 8 मार्च तक संचालित होगी

  • वापसी ट्रेन 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक चलेगी

  • ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, आगरा और मथुरा में रुकेगी

  • यह अनारक्षित विशेष ट्रेन यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए चलाई गई है

SPECIAL TRAIN
SPECIAL TRAIN

Special Train Launch: ग्वालियर। होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस काम और रोजगार के लिए दिल्ली और अन्य शहरों की ओर लौटते हैं। इसी बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने झांसी से दिल्ली के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद भी है।

T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01823 का संचालन 5 मार्च से शुरू किया गया है और यह 8 मार्च तक प्रतिदिन इस ट्रैन को चलाया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी, वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी और पांच फेरे पूरे करेगी।

MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज

दोपहर में झांसी से रवाना होगी ट्रेन

यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह दतिया, डबरा और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होते हुए यह रात 11:25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

T20 World Cup: भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में… इससे पहले सिर्फ 2 टीमें ही कर पाई ये कमाल

सुबह निजामुद्दीन से वापसी

वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 4:10 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ग्वालियर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी और दोपहर 2:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में…

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

रेलवे प्रशासन ने होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News