HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर के डबरा देहात क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म
- आरोपियों ने ई-रिक्शा में जबरन बैठाकर किया अपहरण
- कॉलेज परिसर में ले जाकर बारी-बारी से किया गैंगरेप
- जान से मारने की धमकी के कारण कई दिन तक चुप रही पीड़िता
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की पूछताछ

GWALIOR COLLEGE GANGRAPE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि यह घटना 19 फरवरी की है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद डबरा देहात थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कमल हासन पर लिलिपुट का चौंकाने वाला खुलासा मेरी जिंदगी का दर्द बना अप्पू राजा की कहानी
दुकान के पास से किया अपहरण
जानकारी के अनुसार, पीड़िता डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 19 फरवरी की रात लगभग 8 बजे वह पास ही में टिक्की खाने के लिए गई थी। तभी ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन वाहन में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को ‘अरु तिराहा’ स्थित कॉलेज परिसर में ले गए।
धमकी के डर से कई दिनों तक रही चुप
कॉलेज परिसर में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपियों ने पीड़िता को वापस बुआ की दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता कई दिनों तक चुप रही, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को पूरी घटना बता दी।
निवेशकों के चार दिन में 13 लाख करोड़ रुपये डूबे, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में कोहराम
पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा
शुक्रवार शाम परिजन पीड़िता को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 441 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के मुताबिक तीनो आरोपियों भूपेंद्र बाथम (23) – चौकीदार सोनू बाथम (25) – ई-रिक्शा चालक अभिषेक परिहार (28) – ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।