Chambalkichugli.com

CONGRES LEADER HONEY TRAP: कांग्रेस नेत्री का पूरा परिवार हनी ट्रैप में शामिल; रामलीला कलाकार से छीने सोने के गहने

HONEY TRAP VICTIM

HIGHLIGHTS:

  • रामलीला कलाकार भरत भुटानी से हनी ट्रैप के जरिए सोने के गहने छीने

  • आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल

  • ग्वालियर के कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से गहने बरामद

  • पुलिस ने शुरुआत में झूठी लूट की कहानी बताने वाले आरोपियों का पर्दाफाश किया

  • आरोपियों से गहन पूछताछ जारी

CONGRES LEADER HONEY TRAP: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी से सोने के गहने छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। बताया जा है कि आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल हैं। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

HONEY TRAP GANG
HONEY TRAP GANG

पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती महिला, अस्पताल पहुंचते ही दिया बच्ची को जन्म; हादसे के बाद भी मां-बेटी सुरक्षित

गांधीनगर स्थित घर में बनाई गई योजना

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर कोटा (राजस्थान) निवासी भरत भुटानी को गांधी नगर स्थित आई-82 घर पर बुलाया गया। रीता आर्य और उनके परिवार ने पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में रीता ने बताया कि भरत भुटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा के जरिए हुई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे।

HONEY TRAP GANG
HONEY TRAP GANG

कमरे में बुलाकर छीने गहने

गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे भरत भुटानी रीता के घर पहुंचे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गईं। इसी दौरान रसोई में छिपे राजेंद्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर आरोप लगाए और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले की सोने की चेन छीनी।

ट्रोलिंग के बीच अदनान शेख का बड़ा बयान पत्नी ने शादी से पहले खुद बदला धर्म किसी पर दबाव नहीं

सीसीटीवी फुटेज ने खोला मामला

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भरत ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी गई। फुटेज में राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए, और कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं।

GWALIOR WEATHER UPDATE: 8 साल में सबसे गर्म मार्च, ग्वालियर में पारा 35.7°C तक पहुंचा

चारों आरोपियों से गहने बरामद

पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *