Chambalkichugli.com

FAKE COP CHAIN SNATCHER: नकली पुलिस बनकर 74 साल की बुज़ुर्ग महिला से लूटी चैन, CCTV में कैद हुई वारदात

GWALIOR CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • बुजुर्ग महिला विमला मिश्रा से नकली पुलिस बनकर लूटी गई सोने की चेन

  • घटना जीवाजी विश्वविद्यालय गेट के पास हुई

  • चेन की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई

  • बाइक सवार दो युवकों ने मास्क पहनकर वारदात अंजाम दिया

  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

GWALIOR CRIMES
GWALIOR CRIMES

FAKE COP CHAIN SNATCHER: ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी राजेश मिश्रा माधव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी 74 वर्षीय मां विमला मिश्रा शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। बता दें कि जैसे ही वह जीवाजी विश्वविद्यालय गेट से लौट रही थीं तभी बाइक सवार दो युवक उन्हें रोक लिया।

भोपाल में जलसा-ए-शहादत: अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे, ट्रंप के पोस्टर कुचले गए; मौलाना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की

खुद को पुलिस अफसर बताकर महिला को डराया

दोनों युवक मास्क लगाए हुए थे और सफेद फॉर्मल पैंट पहने थे। उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि आगे एक महिला से लूट की घटना हुई है और सुरक्षा के लिए उन्हें अपनी सोने की चेन उतारकर रखने को कहा।

घरेलू गैस सिलेंडर महंगे, ईरान-इजराइल जंग के चलते सप्लाई संकट का खतरा; सरकार ने LPG उत्पादन बढ़ाने का इमरजेंसी आदेश दिया

झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश

महिला ने पहले मना किया और कहा कि वह घर जाकर चेन उतार लेंगी। बदमाशों ने धमकाया और महिला ने करीब ढाई तोला वजन की सोने की चेन उतार ली। जैसे ही वह चेन रूमाल में रखने लगीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और बाइक से फरार हो गए।

यूपी डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में हड़कंप: 2000 फीट की ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, अंदर धुआं भरते ही की इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

महिला की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सूत्रों की माने तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। थाना प्रभारी विश्वविद्यालय, रविन्द्र कुमार जाटव ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *