Chambalkichugli.com

LAHR GOVERNMENT SCHOOL: भिंड में वेतन रोकने पर भड़के शिक्षक, बीईओ से सड़क पर धक्का-मुक्की; चार पर केस दर्ज

BHIND SCHOOL BIO

HIGLIGHTS:

  • भिंड के लहार में बीईओ और शिक्षकों के बीच विवाद

  • वेतन रोकने की कार्रवाई से नाराज हुए शिक्षक

  • बीच सड़क बीईओ से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज

  • सरकारी कर्मचारियों की सूची छीनकर फाड़ने का आरोप

  • चार शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की

LAHR GOVERNMENT SCHOOL: ग्वालियर। भिंड जिले के लहार में वेतन कटौती के नोटिस को लेकर शिक्षकों और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नाराज शिक्षकों ने बीईओ के साथ बीच सड़क पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने चारों शिक्षकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच अन्ना हजारे ने भारत से वैश्विक शांति की भूमिका निभाने का आग्रह किया

स्कूल में अनुपस्थित मिले थे शिक्षक

लहार में पदस्थ बीईओ प्रेम सिंह बघेल के अनुसार, आरोपी शिक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, राजेश सिंह कुशवाह, रवीन्द्र सिंह राजावत और सरजीत सिंह कुशवाह वैशपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल 10 छात्र मौजूद मिले थे और सभी शिक्षक अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की थी।

पूजा सामग्री का पुनः उपयोग: शास्त्र क्या कहते हैं, जानें नियम और अपवाद

मीटिंग से लौटते वक्त रास्ते में रोका

पुलिस शिकायत के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बीईओ बघेल एसडीएम कार्यालय में आयोजित मीटिंग से लौट रहे थे। जिसके बाद हनुमान मंदिर के पास चारों शिक्षकों ने उन्हें घेर लिया और वेतन कटौती को लेकर बहस करने लगे, देखते ही देखते बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई और बात मारपीट आ गयी।

सीएम रेखा गुप्ता का संदेश: बेटियों को अवसर और आजादी दें, समाज और परिवार भी उठाएं जिम्मेदारी

दस्तावेज फाड़ने और धमकी देने का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षकों ने बीईओ के हाथ से जनगणना कार्य के लिए तैयार कर्मचारियों की सूची छीनकर फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद बीईओ ने लहार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *