HIGHLIGHTS:
-
चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया, कूनो में चीता परिवार बढ़ा।
-
भारत में कुल चीता संख्या अब 53 हो गई।
-
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर नई उपलब्धि की जानकारी दी।
-
ज्वाला का यह तीसरा प्रसव है, वन विभाग लगातार निगरानी में है।
-
नई सफलता प्रोजेक्ट चीता के लिए गर्व और वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि।
Kuno Cheetah Cub Births: ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क से फिर एक खुशखबरी आई है। जहां मादा चीता ज्वाला ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे कूनो में चीता परिवार अब और मजबूत हो गया है। बताया जा रहा है कि इस जन्म के साथ भारत में कुल चीता आबादी 53 तक पहुँच गई है।
मध्यप्रदेश ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 को दी अंतिम रूप, अमृत मित्र संभालेंगे जल संरक्षण की कमान
प्रोजेक्ट चीता की सफलता
सूत्रों की मने तो यह उपलब्धि प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले भी चीता आशा और गामिनी ने शावकों को जन्म दिया था। इससे कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार लगातार बढ़ रहा है और भारत में चीता पुनर्स्थापना की योजना सफल साबित हो रही है।
जबलपुर में साइबर ठगी: बुजुर्ग के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए, योनो लिंक पर क्लिक कर हुआ हैक
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- कूनो नेशनल पार्क से फिर अच्छी खबर। चीता ज्वाला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। भारत में चीता आबादी अब 53 हो गई है। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के लिए यह गर्व का पल है।”

ज्वाला का इतिहास और निगरानी
चीता ज्वाला 2022 में भारत आई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे कूनो में छोड़ा था। यह उसका तीसरा प्रसव है। इससे पहले उसने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें केवल एक ही जीवित बचा। वन विभाग और कर्मचारी लगातार नए शावकों और कूनो के सभी चीते की निगरानी कर रहे हैं।
Good News from Kuno National Park again…
Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, India’s cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53.
A proud moment for wildlife conservation and a strong… pic.twitter.com/UfZz64zpJ6
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026
भारत में चीता वितरण
कूनो नेशनल पार्क में 50 चीते
गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते
25 नामीबियाई मूल, 22 का जन्म भारत में
19 दक्षिण अफ्रीकी मूल, 11 का जन्म भारत में
कुल 38 विदेश से लाए गए और 45 भारत में जन्मे
12 जन्मे शावकों की अब तक मौत हुई