Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR ROAD ACCIDENT: शादी से पहले मातम: अशोकनगर सड़क हादसे में दुल्हन के जीजा की मौत, कई घायल

ASHOKNAGAR CAR ACCIDENT

HIGHLIGHTS:

  • शादी में जा रहे परिवार की कार बोलेरो से टकराई

  • दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत

  • दुल्हन सहित 6 लोग घायल

  • दो घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर

  • हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार

ASHOKNAGAR ROAD ACCIDENT: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास शादी में जा रहे परिवार की अर्टिगा कार सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए।

एमपी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य, मंत्री ने निगरानी के निर्देश दिए सोशल मीडिया अफवाहों से पैनिक फैलने की आशंका

कोलारस से गंजबासौदा जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कोलारस निवासी जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए गंजबासौदा जा रहा था। परिवार चार गाड़ियों में सवार होकर निकला था। रास्ते में बरखेड़ा गांव के पास उनकी अर्टिगा कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई।

 

ASHOKNAGAR CAR ACCIDENT
ASHOKNAGAR CAR ACCIDENT

इस हादसे में ब्यावर निवासी 36 वर्षीय वैभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव दुल्हन साक्षी के जीजा थे। हादसे में उनकी पत्नी पूजा जैन भी घायल हुई हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप: होटल रेस्टोरेंट बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू

दुल्हन सहित कई लोग घायल

घायलों में 26 वर्षीय दुल्हन साक्षी जैन, उनकी मां शीला बाई, प्रेम बाई, खुशबू जैन, डेढ़ साल की बच्ची और कार चालक सौरभ खटीक शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दुल्हन सहित दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

‘वाराणसी’ के लिए बड़ा सौदा! स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिली ब्रांड इंटीग्रेशन की विशेष अनुमति

बोलेरो चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ASHOKNAGAR CAR ACCIDENT
ASHOKNAGAR CAR ACCIDENT

परिजनों के अनुसार, दुल्हन की शादी 11 मार्च को होनी थी और उसी दिन हल्दी व मेहंदी का कार्यक्रम होना था। हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News