Chambalkichugli.com

MORENA BALIKA SUDHAR GRILS: वार्डन पर हमला कर भागीं 3 लड़कियां: मुरैना बालिका सुधार गृह में सुरक्षा पर सवाल

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह से 3 लड़कियां फरार

  • वार्डन का गला दबाया, हाथ में दांत से काटकर चाबी छीनी

  • दो नाबालिग और एक बालिग युवती शामिल

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

  • जांच में कई सीसीटीवी कैमरे बंद और खराब मिले

MOENA BALIKA SUDHAR GRAH
MOENA BALIKA SUDHAR GRAH

MORENA BALIKA SUDHAR GRILS: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार देर रात तीन लड़कियां फरार हो गईं। बता दें कि आरोप है कि लड़कियों ने वार्डन पर हमला कर गेट की चाबी छीन ली और ताला खोलकर वहां से भाग निकलीं। फरार लड़कियों में दो नाबालिग और एक बालिग युवती शामिल है।

ऊर्जा सुरक्षा पर भारत का फोकस, वैकल्पिक मार्गों से LPG-LNG की आपूर्ति सुनिश्चित

गला दबाया, हाथ में दांत से काटा

महिला सुधार गृह की अधीक्षिका शशि कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, घटना के दौरान एक लड़की ने वार्डन का गला दबाया, जबकि दूसरी ने उनके उस हाथ में दांत से काट लिया जिसमें चाबी थी। इसके बाद तीसरी लड़की ने चाबी लेकर मुख्य गेट का ताला खोला और तीनों मौके से फरार हो गईं।

नेतन्याहू का ईरान की जनता से सीधा संदेश, कहा—अयातुल्ला शासन हटाने का मौका न गंवाएं

वार्डन ने बताई पूरी घटना

वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार, मंगलवार रात उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगया इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं। अचानक देर रात तीनों लड़कियां उन्हें जबरन कमरे में ले गईं और उनके साथ मारपीट करने लगी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वार्डन काफी घबरा गईं और पड़ोसी की मदद से अधिकारियों को फोन कर पूरी जानकारी दी।

बुलियन मार्केट में नरमी, गोल्ड-सिल्वर के दाम घटे; ग्लोबल डेटा पर टिकी नजर

पुलिस ने शुरू की तलाश

सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वार्डन का मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के मुताबिक, तीनों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ऑयल संकट: पहाड़ की गुफाओं से बना टैंकर, बुरे से बुरे वक्त के लिए है तैयारी, जानें भारत ने कहां छिपाया तेल भंडार?

CCTV कैमरों में भी आई खामी

पुलिस सुधार गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन जांच के दौरान कई कैमरे बंद और कुछ खराब पाए गए। पुलिस के अनुसार, फरार लड़कियों में एक बालिग युवती 23 फरवरी को सुधार गृह लाई गई थी, जबकि दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को यहां लाई गई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *