Chambalkichugli.com

Malanpur Factory Guard Shot: फैक्ट्री में घुसे बदमाश, रोकने पर गार्ड को मारी गोली: हालत गंभीर

SECURITY GUARD SHOT

HIGHLIGHTS:

  • भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड को गोली

  • चोरी की कोशिश कर रहे बदमाशों को रोकने पर किया फायर

  • गोली गार्ड के सिर में लगी, हालत गंभीर

  • गार्ड को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी

SECURITY GUARD SHOT
SECURITY GUARD SHOT

Malanpur Factory Guard Shot: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बता दें कि यहां चोरी की नियत से फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी, सिर में गोली लगने के कारण गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है।

धोनी को लेकर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में सभी मैच खेलेंगे, रोल तय करेगा मैनेजमेंट

क्रम्पटन फैक्ट्री में ड्यूटी पर था गार्ड

जानकारी के मुताबिक मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रम्पटन फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड मजीद अली रात के समय ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 1:57 बजे मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश फैक्ट्री के मुख्य गेट से अंदर घुस गए। इसके बाद गार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

खेलों में बड़े लक्ष्य की तैयारी, कॉमनवेल्थ 2030 के साथ ओलंपिक पर भी नजर: अनुराग ठाकुर

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य गार्ड

गोली चलने की आवाज सुनते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद अन्य सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद घायल गार्ड मजीद अली को तत्काल ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 13 साल से कोमा में युवक को इच्छामृत्यु की अनुमति

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

टॉम लैथम की टीम में वापसी, न्यूजीलैंड ने T20 सीरीज के लिए बदली रणनीति; नए खिलाड़ियों को भी मौका

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में यहां दो गुटों के बीच विवाद और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब फैक्ट्री गार्ड को गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *