Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR ACCIDENT: अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले का एक्सीडेंट: गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर टकराईं दो गाड़ियां

ASHOKNAGAR ACCIDENT

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर-देहरदा रोड पर विधानसभा अध्यक्ष के काफिले का हादसा

  • निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित हुई गाड़ी

  • काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं

  • एएसआई और पीएसओ को चोट, अस्पताल में कराया इलाज

  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पूरी तरह सुरक्षित

ASHOKNAGAR ACCIDENT
ASHOKNAGAR ACCIDENT

ASHOKNAGAR ACCIDENT: अशोकनगर। जिले में मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास हुआ। निर्माणाधीन सड़क के किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज हटा में महिला सम्मेलन में शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित हुई गाड़ी

जानकारी के अनुसार काफिला ईसागढ़ से देहरदा मार्ग की ओर बढ़ रहा था। रास्ते में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान काफिले में पीछे चल रही पीएसओ (PSO) की गाड़ी सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से टकराकर अचानक रुक गई। इसके पीछे चल रही फॉलो गाड़ी भी ब्रेक नहीं लगा पाई और आगे वाली गाड़ी से जा भिड़ी।

शानदार बयान! आफरीदी ने टीम इंडिया को लेकर कहा कुछ ऐसा, जो बन गया चर्चा का विषय

एएसआई और पीएसओ घायल

हादसे में एएसआई प्रकाश बुनकर और पीएसओ को चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए ईसागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा मुश्किल समय में जिम्मेदार साथी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम से लौट रहा था काफिला

घटना उस समय हुई जब विधानसभा अध्यक्ष का काफिला महुअन गांव से वापस लौट रहा था। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह महुअन गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

विधानसभा अध्यक्ष सुरक्षित

हादसे के समय विधानसभा अध्यक्ष जिस मुख्य गाड़ी में सवार थे, वह काफिले में सबसे आगे चल रही थी और दुर्घटना स्थल से पहले ही आगे निकल चुकी थी। इसलिए वह पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि टक्कर में पीएसओ और फॉलो वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *