HIGHLIGHT:
-
कलेक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया
-
पार्किंग, जल-सुविधा और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था
-
गोताखोरों और बंदर टीम के लिए निर्देश
-
स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं पर विशेष जोर
-
मेला क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश

DATIYA RATANGARH MELA: दतिया। चैत्र नवरात्रि में लगने वाले प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में किए दर्शन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन कर मेले के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का दौरा कर नक्शे के आधार पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और चिकित्सीय सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। सिंध नदी क्षेत्र में गोताखोरों की टीम और महाजाल की व्यवस्था, साथ ही बंदरों के लिए विशेष टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।
बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां
सीसीटीवी से होगी निगरानी
सूचना के मुताबिक कलेक्टर ने मेला क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, जूता-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रतनगढ़ पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत पर भी ध्यान दिया।
कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों से कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को समय पर मजबूत और व्यवस्थित किया जाए।