Chambalkichugli.com

BAIJU BAWRA FESTIVAL: चंदेरी में तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव शुरू, अनूप जलोटा देंगे भजन-सूफी की प्रस्तुति; केंद्रीय मंत्री सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

CHNDERI FESTIVAL

HIGHLIGHTS:

  • तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव 15 से 17 मार्च तक

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महोत्सव के मुख्य अतिथि

  • अनूप जलोटा की सूफी और भजन संध्या

  • ध्रुपद गायन, कथक नृत्य और सारंगी वादन की प्रस्तुति

  • महोत्सव के अंत में पुरस्कार वितरण और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां

CHNDERI FESTIVAL
CHNDERI FESTIVAL

BAIJU BAWRA FESTIVAL: अशोकनगर। चंदेरी में रविवार, 15 मार्च से तीन दिवसीय बाइजू बावरा महोत्सव शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह कार्यक्रम महान संगीतज्ञ बैजू बावरा की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने इतिहास में संगीत सम्राट तानसेन को परास्त किया था।

नींद नहीं आती? नासा के बताए 7 तरीके बदल सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल

मुख्य अतिथि और प्रस्तुति कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस महोत्सव का आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला एवं प्रशासन द्वारा चंदेरी मेला परिसर में किया जा रहा है।

BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं”

पहले दिन: भजन और सूफी संध्या

15 मार्च को दीपिका पुरोहित पारंपरिक बुंदेली भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद पद्मश्री अनूप जलोटा अपनी सूफी और भजन गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। महोत्सव स्थल पर करीब 30 प्रदर्शनी स्टॉल और टेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ऊर्जा आपूर्ति को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ जहाज

दूसरे दिन: ध्रुपद गायन और कथक नृत्य

16 मार्च को शाम 7 बजे अफजल हुसैन ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद डॉ. निखिल बड़ोदिया का सितार वादन होगा। शाम में संघमित्रा तायवाड़े द्वारा कथक समूह नृत्य और बलवंत पुराणिक द्वारा कांच वाद्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

3 बार ‘तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी कर लाया पति: खंडवा में ट्रिपल तलाक केस, पति समेत सास-ससुर पर FIR

तीसरे दिन: सारंगी वादन और पुरस्कार वितरण

17 मार्च को भोपाल के उल्हास तैलंग की गायन सभा होगी। इसके बाद मुंबई के फारुख लतीफ खां द्वारा सारंगी वादन प्रस्तुत किया जाएगा। समापन समारोह में शिप्रा सुल्लेकरे का शास्त्रीय गायन और आरती श्रीवास्तव का नृत्य रहेगा। महोत्सव के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News