HIGHLIGHTS:
• बरेठा टोल प्लाजा पर CCTV और बूथ तोड़फोड़ की घटना
• फास्टैग से टोल कटने पर आंदोलनकारियों का आक्रोश
• पुलिस की समझाइश से स्थिति काबू में आई
• संत समाज ने टेंट-अखाड़ा जमाकर धरना जारी रखा

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर शुरू किया टैलेंट सपोर्ट प्रोग्राम, रणवीर सिंह ने किया प्रेरक कमेंट
फास्टैग से टोल कटने पर भड़के आंदोलनकारी
आंदोलन के दौरान बूम बैरियर डाउन होने के बावजूद एक आंदोलनकारी की कार से ऑनलाइन फास्टैग के जरिए टोल कट गया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी पहले टोल प्लाजा ऑफिस पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद वे बूथ पर आए और हंगामा शुरू कर दिया।
MORENA PADYATRA : माता के चरणों में भक्ति की पदयात्रा; चैत्र नवरात्रि पर शुरू हुई कैलादेवी धाम की 85 किमी पैदल यात्रा
तोड़फोड़ और पुलिस हस्तक्षेप
आक्रोश में कुछ लोगों ने टोल प्लाजा के CCTV कैमरों को तोड़ा और बूथ पर लगे पोल को गिराने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला, भारी पुलिस बल ने समझाइश दी और आंदोलनकारियों को शांत कराया। इसके बाद मामला नियंत्रण में आ गया, लेकिन टोल प्लाजा के आसपास बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संत समाज का धरना, प्रशासन सतर्क
संत समाज ने बरेठा टोल पर टेंट लगाकर अखाड़ा जमाया और सुंदरकांड पाठ से आंदोलन की शुरुआत हुई। प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद हजारों लोग जुटे। भिंड-ग्वालियर प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शनकारी का कहना है कि संकरी सड़क पर रोज हादसे हो रहे हैं, मौतें हो रही हैं, इसलिए टोल वसूली उचित नहीं।