HIGHLIGHTS:
- काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप
- कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे
- प्रशासन को पहले भी दी जा चुकी है शिकायत
- 30 मार्च को प्रस्तावित है भव्य मेला
- 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

KALI TEMPLE ENCORACHMENMT : शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील के ग्राम परिच्छा अहीर में स्थित मां काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
Operation Sindoor पर फिल्म की तैयारी, विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म
मंदिर परिसर पर कब्जे का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। इससे मंदिर परिसर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है, जिससे धार्मिक गतिविधियों में भी बाधा आ रही है।
देश में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त मात्रा में, कोई कमी नहीं, सरकार ने बताया कितना है स्टॉक
पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें
ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है। 25 मार्च को प्रशासन को अंतिम चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मेले से पहले बढ़ी चिंता
30 मार्च 2026 को मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन होना है, जिसमें 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अतिक्रमण के कारण व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
कलेक्टर से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मेला सुचारु रूप से आयोजित हो सके।