Chambalkichugli.com

Jagruti Jatav one-day chairman : एक दिन की अध्यक्ष बानी जागृति जाटव, मंत्री शिवराज ने वीडियो कॉल कर बढ़ाया हौसला

JAGRITI JATAV

HIGHLIGHTS:

  • जागृति जाटव बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष
  • नवसंकल्प अभियान के तहत मिला मौका
  • शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल कर बढ़ाया हौसला
  • सामाजिक न्याय विभाग की बैठक की अध्यक्षता
  • महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर जोर
JAGRITI JATAV
JAGRITI JATAV

Jagruti Jatav one-day chairman : भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा की रहने वाली जागृति जाटव को ‘नवसंकल्प अभियान’ के तहत एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। बता दें कि यह पहल न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश लेकर आई है।

GWALIOR MAUSAM UPDATE : मार्च की तपिश के बाद मौसम का यू-टर्न: ग्वालियर में गर्मी के बीच बारिश और आंधी की दस्तक

केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाया आत्मविश्वास

प्रभार मिलने के बाद केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के जरिए जागृति से बात की। उन्होंने जागृति के अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और उत्साह बढ़ाते हुए कहा- आगे बढ़ो, देश का नाम रोशन करो, मामा तुम्हारे साथ है।

कॉलेज प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से छात्रा ने काटी कलाई; आरोपी गिरफ्तार

संभाली जिम्मेदारी, लिया एक्शन

दायित्व संभालते ही जागृति जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

छिंदवाड़ा में पिकअप और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 10 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल

नवसंकल्प अभियान का उद्देश्य

यह पहल वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा चलाए जा रहे 9 दिवसीय नवसंकल्प अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वंचित वर्ग की बेटियों को नेतृत्व के अवसर मिल सकें।

Nepal के सबसे युवा प्रधानमंत्री होगे बालेंद्र शाह, आज ग्रहण करेंगे पदभार

समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश

जागृति जाटव की यह पहल बताती है कि सही अवसर मिलने पर हर वर्ग की बेटियां नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा सकती हैं। यह कदम समाज में समानता और आत्मविश्वास का नया संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *