HIGHLIGHTS :
- 800% मुनाफे का लालच देकर रची गई ठगी
- व्हाट्सऐप और ऐप के जरिए किया संपर्क
- 36.66 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी
- “VIP क्लब” के नाम पर फर्जी निवेश स्कीम
- पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

GWALIOR CYBER FRAUD : ग्वालियर। ऑनलाइन निवेश के बढ़ते ट्रेंड के बीच ठगी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। बता दें कि थाटीपुर क्षेत्र के सत्यदेव नगर में रहने वाले डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरुआ को 21 अगस्त 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप के जरिए संपर्क किया।
चित्रकूट में रामनवमी को मनी दिवाली, 22 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया शहर
VIP क्लब के नाम पर रचा गया जाल
आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट और IPO निवेश का विशेषज्ञ बताते हुए “नुवामा VIP परामर्श क्लब” से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि उसके प्लेटफॉर्म से निवेश करने पर सामान्य रिटर्न से कई गुना, यहां तक कि 800% तक मुनाफा मिल सकता है।
31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम….. इस दिन खत्म हो जा रही है डेडलाइन
लालच में आकर लगाए लाखों रुपए
आरोपी की बातों में आकर हर्ष बरुआ ने 21 अगस्त से 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 36.66 लाख रुपए निवेश कर दिए। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कुछ फर्जी रिपोर्ट और प्रॉफिट दिखाए।
आज का राशिफल: 28 मार्च, मेष से मीन राशि तक का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें पूरी जानकारी
पैसे मांगने पर आरोपी हुआ गायब
जब हर्ष ने अपनी निवेश राशि और मुनाफा वापस मांगा, तो आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और अचानक संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद हर्ष को ठगी का एहसास हुआ।
Ola-Hero को टक्कर देने आ रहे VinFast के नए ई-स्कूटर, लॉन्च की तैयारी पूरी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, “नुवामा VIP परामर्श क्लब” की असलियत और आरोपी की पहचान की जांच जारी है।