Chambalkichugli.com

HANUMAN JAYANTI MELA : हनुमान जयंती मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, 500+ वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

HANUMAN JAYANTI MELA

HIGHLIGHTS:

  • हनुमान जयंती मेले के लिए प्रशासन अलर्ट
  • 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे
  • हेड काउंट सिस्टम से श्रद्धालुओं की गिनती
  • सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
  • चिकित्सा, फायर और खाद्य सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

HANUMAN JAYANTI MELA : गुना। हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बता दें कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी हितिका वसल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने टेकरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मेला स्थल और मार्गों का निरीक्षण किया।

IPL 2026 के सेमीफाइनल की रेस में चार दावेदार, अंबाती रायडू ने किया खुलासा

व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन और स्वच्छता जैसे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

IPL 2026 के सेमीफाइनल की रेस में चार दावेदार, अंबाती रायडू ने किया खुलासा

हेड काउंट सिस्टम से होगी श्रद्धालुओं की गिनती

हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए इस बार “हेड काउंट” सिस्टम लागू किया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा बेहतर तरीके से की जा सके।

रुपये के मूल्य और बाजार नियंत्रण के लिए RBI ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

500 से ज्यादा वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

मेले के सफल संचालन के लिए 500 से अधिक वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। सभी को पहचान के लिए बैच, सीटी और टोपी दी जाएगी। साथ ही यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं और सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं।

MINOR GIRL SUICIDE ATTEMPT : नाबालिग किशोरी ने घर में गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते बची जान

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

मेले के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम भी तैनात की जाएगी। प्रशासन ने इसे आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *