Chambalkichugli.com

DATIYA RAPE CASE : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; सोशल मीडिया पर हुई फ्रेंडशिप- फिर ले गया होटल

DATIYA RAPE NEWS

HIGHLIGHTS:

  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का आरोप
  • शादी का झांसा देकर होटल में ले गया आरोपी
  • न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
  • परिजनों को भेजे आपत्तिजनक वीडियो
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

DATIYA RAPE CASE : ग्वालियर। दतिया में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक गंभीर अपराध में बदल गई। बता दें कि ग्वालियर की 19 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GUNA SUICIDE CASE : नानाखेड़ी सुसाइड केस में उठी मुआवजे की मांग तेज़, नवविवाहिता ने बच्चे की नाक में रुई ठूसकर लगाई थी फांसी!

इंस्टाग्राम से बढ़ी बातचीत

पीड़िता के अनुसार करीब दो महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दतिया के कोटरा निवासी विवेक रावत से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और 6 मार्च को उसे ग्वालियर के चेतकपुरी बुलाया।

भगवान विष्णु की कृपा के लिए अप्रैल एकादशी 2026: पूरी जानकारी

मंदिर के बहाने ले गया होटल

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे पीतांबरा मंदिर दर्शन के बहाने दतिया ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

HANUMAN JAYANTI MELA : हनुमान जयंती मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, 500+ वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

न्यूड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग

घटना के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल अपने पास रख लिया और उसकी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके दोस्तों से पैसे मांगने लगा। साथ ही आरोपी लगातार युवती और उसके परिजनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करता रहा।

गर्मियों में बालकनी को बनाएं हरा भरा ये 8 पौधे रखेंगे हवा और मूड दोनों फ्रेश

25 मार्च को खुला मामला

मामला तब सामने आया जब आरोपी ने युवती के परिजनों और दोस्तों को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *