Chambalkichugli.com

Gwalior Road Protest : गड्ढे में बैठी पार्षद, सरकार के खिलाफ किया विरोध बोली – 10 दिन बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी !

protest

HIGHLIGHTS:

  • पार्षद अर्पणा पाटिल गड्ढे में बैठकर किया विरोध
  • 10 दिन में काम शुरू न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
  • दो साल से खराब पड़ी है कॉलोनी की सड़क
  • टेंडर पूरा होने के बावजूद निर्माण कार्य रुका
  • स्थानीय लोगों ने पार्षद के आंदोलन को दिया समर्थन
PARSHAD PROTEST ON ROAD
PARSHAD PROTEST ON ROAD

Gwalior Road Protest : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सड़क निर्माण में देरी को लेकर विरोध का अनोखा तरीका सामने आया है। बता देंं कि वार्ड-58 की भाजपा पार्षद अर्पणा पाटिल बसंत विहार कॉलोनी की खराब सड़क से नाराज होकर सीधे सड़क के गड्ढे में बैठकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नगर सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।

LPG संकट के बीच कनेक्शन सरेंडर करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया MyPNG-D पोर्टल

एक घंटे तक जारी रहा धरना

पार्षद अर्पणा पाटिल करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठी रहीं, जबकि उनके आसपास से वाहन गुजरते रहे। इस दौरान कॉलोनी के कई रहवासी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्षद के इस विरोध का समर्थन किया।

OBC आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदला अपना आदेश, दो केस खुद सुनेगा, अप्रैल में होगी अहम सुनवाई

टेंडर के बाद भी रुका निर्माण

पार्षद ने बताया कि सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और टेंडर भी हो चुका है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोग रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

2 साल से खराब सड़क, लोग परेशान

स्थानीय रहवासियों के अनुसार, यह सड़क पिछले दो साल से खराब हालत में है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और धूल से लोग परेशान हैं। रहवासियों ने सवाल उठाया कि जब टैक्स लिया जाता है, तो सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रहीं।

IPL 2026 में रोहित शर्मा का बड़ा धमाका, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर 1

10 दिन में काम नहीं तो बड़ा आंदोलन

पार्षद अर्पणा पाटिल ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *