Chambalkichugli.com

Dowry Harassment case : जेवर लेकर घर से निकाला, दहेज के लिए परेशान करता था लोको पायलेट पति; सास ससुर पर भी लगे आरोप

Dowry Harassment case

HIGHLIGHTS :

  • दहेज के लिए महिला से मारपीट का आरोप
  • लोको पायलट पति, सास-ससुर पर केस दर्ज
  • 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग का आरोप
  • जेवर लेकर महिला को मायके छोड़ने का दावा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Dowry Harassment case : दतिया। जिले में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। महोनाजाट गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

PRIEST ARREST FOR RAPE : पूजा कराने घर आया पुजारी, शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म!

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को भोपाल निवासी आशीष दीक्षित से हुई थी, जो लोको पायलट है। शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज का ताना देना शुरू कर दिया।

FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे सफर, देशभर में टोल दरों में होगी बढ़ोतरी

10 लाख रुपए की मांग और मारपीट के आरोप

महिला का कहना है कि पति, सास और ससुर ने कई बार उसके साथ मारपीट की और लगातार 10 लाख रुपए की मांग करते रहे। 2021 में बेटी के जन्म के बाद भी प्रताड़ना जारी रही।

Gwalior Road Protest : गड्ढे में बैठी पार्षद, सरकार के खिलाफ किया विरोध बोली – 10 दिन बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी !

जेवर लेकर घर से निकालने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को उसका पति महोनाजाट आया, जहां उसने मारपीट की और जेवर लेकर चला गया। इसके बाद से महिला को मायके में छोड़ दिया गया और पैसे लाने की शर्त रखी गई।

IPL 2026: गुजरात के लिए खतरा, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी करेंगे मैच पर दबदबा

समझाइश के प्रयास भी रहे विफल

महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

राजधानी में युवा विधायकों का मंथन: 2047 के विकसित भारत का रोडमैप, अनुशासन-लोकतंत्र और जनसेवा पर जोर

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *