Chambalkichugli.com

Datia Councillor Murdered : दतिया में भाजपा पार्षद की ताबड़तोड़ फायरिंग में हत्या, जेल से 4 महीने पहले हुए थे रिहा

DATIYA COUNCILLOR MURDERED

HIGHLIGHS:

  • घटना मंगलवार सुबह 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर हुई
  • पार्षद कल्लू कुशवाहा मंदिर से लौट रहे थे
  • हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच तेज़ की गई
  • 4 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे
DATIYA COUNCILLOR MURDERED
DATIYA COUNCILLOR MURDERED

Datia Councillor Murdered : ग्वालियर। दतिया के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पार्षद मंदिर से लौट रहे थे और रोज की तरह चौराहे पर टहल रहे थे, तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए।

बॉम्बे IIT की खोज बनी वरदान, एलपीजी संकट के दौर में खूब आ रही काम; जानिए कैसे है खास

लोगों का कहना ?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेर लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। बता दें कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि

सूचना के अनुसार, पार्षद कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले जेल से जमानत मिली थी। वे पहले दतिया कोर्ट के आदेश पर बाल किशन कुशवाहा की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए हुए थे।

ईरान युद्ध के बीच IMFकी चेतावनी… मिडिल ईस्ट तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

सुरक्षा और इलाके का माहौल

घटने के बाद मृतक पार्षद के परिवार और उनके समर्थकों में गहरा शोक है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच और अगले कदम

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान और पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *