HIGHLIGHTS:
- गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल से भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में शुरू
- बाकी संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी
- प्रदेश में यह तीसरी बार खरीदी की तारीख बढ़ी
- खुले बाजार में गेहूं MSP से 500 रुपए प्रति क्विंटल कम बिक रहा
- कांग्रेस ने सरकार पर किसानों को कर्ज में फंसाने का आरोप लगाया
MP Wheat MSP Delay : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों को अपना गेहूं समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए अब और इंतजार करना होगा। बता दें कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख तीसरी बार बढ़ा दी है। अब भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी।
CSK पर ऐतिहासिक जीत: राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
पहले की तारीखों का इतिहास
प्रदेश में पहले 1 फरवरी से गेहूं खरीदी शुरू होनी थी, बाद में इसे 16 मार्च और फिर 1 अप्रैल कर दिया गया था। अब इसे फिर से 10 अप्रैल कर दिया गया है। लगातार तारीख बढ़ाने के पीछे वारदाने की कमी मुख्य वजह बताई जा रही है।
‘रामायण: राम’ का ट्रेलर-1 तैयार, सेंसर बोर्ड से U सर्टिफिकेट के साथ मिला पास
किसानों को हो रही परेशानी
किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का सबब बन गई है। दरअसल, खुले बाजार में गेहूं का दाम MSP से लगभग 500 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। जिसके चलते किसानों को या तो कम कीमत पर अनाज बेचना पड़ रहा है या फिर कर्ज लेना पड़ रहा है।
ईरान के यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना मुख्य लक्ष्य…. आधे से आगे पहुंचा अभियान : नेतन्याहू
राजनीतिक प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, सरकार द्वारा लगातार तारीख बढ़ाए जाने से किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, लेकिन गेहूं की बिक्री न होने से उनके घरों में संकट खड़ा हो गया है।
एमपी में 20 से अधिक जिलों में हुई आंधी-बारिश, अगले 24 घंटों के लिए 16 जिलों में अलर्ट
सरकार का आदेश और चेतावनी
सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि गेहूं खरीदी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद प्रक्रिया समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।
