HIGHLIGHTS :
- घर के सामने बाइक पार्किंग को लेकर हुआ खूनी विवाद
- पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
- एक भाई के सिर में गंभीर चोट, दूसरे के हाथ-सीने पर चोटें
- पड़ोसियों ने मिलकर शांत किया झगड़ा
- वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

GWALIOR ATTACK NEWS : ग्वालियर। घर के सामने अपनी बाइक पार्क करने के साधारण काम को लेकर पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश भड़क उठी। बता दें कि मंगलवार रात हुई इस घटना में दो भाइयों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया। एक के सिर में गंभीर चोट आई जबकि दूसरे के हाथ और सीने पर कई जगह चोटें आई हैं।
कोशिकाओं का ‘ब्लैक बॉक्स’ तैयार, अब सेल बताएंगे अपनी पूरी कहानी
पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह
फरियादी मनोज कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वे रात में काम से लौटकर अपने मकान के सामने बाइक खड़ी कर रहे थे। तभी पड़ोसी लाखन सिंह कुशवाह और पंकज कुशवाह वहां पहुंच गए। दोनों ने पुरानी दुश्मनी का हवाला देते हुए बाइक खड़ी करने से मना कर दिया। जब मनोज ने विरोध जताया तो आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दिया और फिर दोनों ने मिलकर उन्हें जमीन पर पटककर डंडों से बुरी तरह पीटा।
IPL रिकॉर्ड: एक टीम के साथ सबसे लंबा सफर तय करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
बीच बचाव करने वाले भाई पर हमला
मारपीट के दौरान मनोज के भाई देवेंद्र कुशवाह मदद के लिए पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद पत्थर के वार से देवेंद्र के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा।
मोबाइल सिम की तरह पोर्ट होगा बैंक अकाउंट, RBI ला रहा नया ‘पेमेंट्स स्विचिंग सिस्टम’
पड़ोसियों ने शांत किया माहौल
घटना के समय शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आशा कुशवाह, नीरज कुशवाह, सौमिल व अमन कुशवाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इस झगड़े में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें लगीं।
IPL 2026: चहल-वैशाक की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया
पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
मनोज कुशवाह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों लाखन सिंह कुशवाह और पंकज कुशवाह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।