HIGHLIGHTS:
- 17 में से केवल 4 डॉक्टर तैनात
- ओपीडी में एक ही डॉक्टर मिला
- मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा
- विधायक ने औचक निरीक्षण किया
- अस्पताल सुधार के निर्देश जारी

ASHOKNAGAR HOPITAL : अशोकनगर। विधायक हरि बाबू राय ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां ओपीडी में केवल एक ही डॉक्टर ड्यूटी पर मिला, जबकि अधिकांश केबिन खाली पाए गए। बता दें कि इससे मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
NASA का अनोखा कदम: आर्टेमिस II मिशन में iPhone भी जाएगा चांद तक
मरीजों ने बताई परेशानी
मरीजों ने विधायक को बताया कि डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, कई बार बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। इसी शिकायत के आधार पर विधायक अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गौतम अदाणी की प्रार्थना: भगवान राम और हनुमान से देश की तरक्की की कामना
17 में से 13 पद खाली
सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत ने जानकारी दी कि अस्पताल में स्वीकृत 17 डॉक्टरों के पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 4 ही कार्यरत हैं। इस कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
26 पर 4 विकेट फिर आया रिजवी तूफान LSG को अपने ही खिलाड़ी ने दी मात
निरीक्षण में जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने डॉ. के एल राहुल को छोड़कर सभी केबिन खाली पाए, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की। साथ ही अस्पताल में कूलर, पंखे और अन्य सुविधाएं सुधारने के भी निर्देश दिए।
नर्मदा घाट पर पानी में डूबा युवक, खोज अभियान जारी
अन्य सुविधाओं पर भी जोर
विधायक ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया और अन्य क्षेत्रों में भी यह सुविधा शुरू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।