Chambalkichugli.com

DATIYA COUNCILLOR MURDERED : मर्डर के बाद ‘MISSION COMPLETE’ — आरोपियों ने की पोस्ट, परिजनों ने किया हाईवे जाम !

DATIYA COUNCILLOR MURDERED

HIGHLIGHTS:

  • दिनदहाड़े गोली मारकर पार्षद की हत्या
  • आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मिशन कंपलीट’
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को तुरंत किया गिरफ्तार
  • परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रखी मांगें
  • नाराज लोगों ने 30 मिनट तक हाइवे जाम किया

DATIYA COUNCILLOR MURDERED : दतिया। वार्ड नंबर-1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामला और ज्यादा गंभीर तब हो गया, जब आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ‘Mission Complete’ लिखकर पोस्ट कर दी। घटना के बाद इलाके में डर, गुस्सा और आक्रोश का माहौल बन गया है, वहीं परिजन न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

DATIYA BY ELACTION : रातों-रात गया विधायकी का ताज, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा; राजपत्र में दतिया विधानसभा सीट खली!

‘मिशन कंपलीट’ पोस्ट से मचा हड़कंप

हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ‘मिशन कंपलीट’ लिखकर पोस्ट किया, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया। आरोपी छोटू उर्फ पंकज कुशवाहा ने ‘छोटू कुशवाहा 302’ नाम से अकाउंट बनाकर यह पोस्ट डाली थी।

जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी छोटू के साथ गोलू और सुधीर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों की तलाश जारी है।

MP: भोपाल में बंसल वन मॉल के बाहर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात…

परिजनों का विरोध और मांगें

घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

सीएम धामी ने केदारनाथ रावल से की मुलाकात, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर चर्चा

कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे जाम

कलेक्टर के देरी से पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12:20 से 12:50 तक दोनों लेन और सर्विस रोड पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद करीब 30 मिनट में जाम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News