HIGHLIGHTS :
- ग्वालियर में शराब ठेका विवाद ने लिया हिंसक रूप
- मैनेजर को दिनदहाड़े घसीटकर पीटा गया
- FIR के कुछ घंटों बाद रिश्तेदार पर फायरिंग
- गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, हालत स्थिर
- ठेका बदलने के बाद पुराने और नए स्टाफ में विवाद
GWALIOR WINE SHOP DISPUTE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में शराब ठेका विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। बता दें कि पनिहार क्षेत्र में वाइन शॉप मैनेजर को दिनदहाड़े घसीटकर पीटा गया, वहीं कुछ घंटों बाद झांसी रोड इलाके में उसके रिश्तेदार पर गोली चला दी गई। लगातार हुई इन दो घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बन गया है।
दुकान से घसीटकर की गई बेरहमी से पिटाई
पनिहार के नयागांव शराब ठेका पर मैनेजर कुलदीप उर्फ भोला गुर्जर दोपहर करीब 1:30 बजे काम कर रहा था। इसी दौरान कारों से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे गालियां देते हुए दुकान से बाहर घसीट लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद उसके साथी ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Aditya Dhar ने खोला राज! Ranveer Singh और Akshaye Khanna नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की असली आत्मा
FIR के बाद बौखलाए आरोपी, रिश्तेदार पर की फायरिंग
मारपीट की घटना के बाद मामला और बढ़ गया। शाम को जब पीड़ित पक्ष झांसी रोड क्षेत्र में मौजूद था, तभी आरोपी दोबारा पहुंचे और गालियां देते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में मैनेजर के मामा मोहर सिंह गुर्जर घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी है।
LPG संकट के बीच एक और राहत की खबर… भारत के नौंवे जहाज ने भी पार किया होर्मुज
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल को तुरंत मुरार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
MP: ओबेदुल्लागंज के वेयर हाउस में सड़ गया 35 करोड़ रुपये कीमत का हजारों टन गेहूं!
ठेका बदलने से शुरू हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से शराब ठेका बदलने के बाद पुराने कर्मचारियों को हटाकर नया स्टाफ रखा गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प और फायरिंग तक पहुंच गया।