HIGHLIGHTS:
- तेज बारिश ने नाले में छिपी शराब उजागर की
- ग्रामीणों ने नाले से शराब और क्वार्टर लूटे
- कुल 1150 क्वार्टर बरामद, कीमत 1.13 लाख रुपए
- कैलारस थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
- गांव में अवैध शराब तस्करी का मामला चर्चा में
SEMAI LIQUOR FLOOD : मोरेना। तीन महीने से सूखे पड़े सेमई नाले की पुलिया के नीचे अज्ञात शराब तस्करों ने अवैध कारोबार छिपाकर रखा था। बता दें कि शनिवार रात हुई तेज बारिश ने उनकी करतूत उजागर कर दी। नाले में बहती शराब की बोतलें रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर में आईं और तुरंत भीड़ जमा हो गई।
Perimenopause में राहत पाने के लिए सोहा अली का खास नुस्खा, घर पर बनाएं हेल्दी ड्रिंक
ग्रामीणों ने शराब का किया कब्जा
स्थानीय लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए बहती बोतलों और क्वार्टर को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से गांव में हलचल मच गई और लोग अवैध शराब को लेकर चर्चा करने लगे।
Bhind hail damage : भिंड में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से मिले कांग्रेस नेता, शीघ्र मुआवजे की मांग
पुलिस ने दर्ज किया मामला और बरामदगी की पुष्टि
कैलारस थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि नाले से कुल 1150 क्वार्टर बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.13 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।