HIGHLIGHTS:
- भारतीय किसान संघ ने अशोकनगर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
- गेहूं खरीदी की तारीखें बढ़ाने और ऋण की ड्यू डेट बढ़ाने की मांग
- खेतों में पराली जलाने पर FIR रोकने की मांग
- बारदाने की कमी के बावजूद खरीदी उचित मात्रा में करने की मांग
- ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी और सिंचाई व्यवस्था सुधारने की मांग

Kisan Sangh Protest : ग्वालियर। अशोकनगर में सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। बता दें कि किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गेहूं खरीदी की तारीखें बढ़ाई जाएँ और ऋण की ड्यू डेट में विस्तार किया जाए। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Bhind Illegal Colonies : अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी, लहार नगर पालिका का 15 लोगों पर नोटिस जारी
पराली प्रबंधन और FIR पर किसानों की आपत्ति
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि खेतों में पराली जलाने पर दर्ज की जा रही एफआईआर और प्रशासन की अन्य कार्रवाई अनुचित है। उनका तर्क है कि जब तक सरकार पराली प्रबंधन की ठोस व्यवस्था नहीं करती, तब तक किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इससे किसानों पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है।
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर ‘यालीना’ का सलाम! पर्दे के पीछे के असली हीरोज को दिया सम्मान
खरीदी प्रक्रिया और सिंचाई पर भी जोर
किसानों ने मांग की कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी उचित मात्रा में की जाए और बारदाने की कमी का बहाना बनाकर खरीदी कम न की जाए। सभी खरीद केंद्रों पर बड़े तौल कांटे से तुलाई अनिवार्य करने की बात भी ज्ञापन में शामिल थी। साथ ही, ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का पंजीयन जल्द शुरू करने और राजघाट बांध से नहर लाकर जिले की कृषि भूमि को सिंचित करने की मांग भी की गई।