HIGHLIGHTS:
- मुरैना में अवैध रेत माफिया ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को कुचला
- आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी और ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान, पवन तोमर फरार
- नामजद FIR को लेकर मृतक परिजनों पर दबाव का आरोप
- नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
- प्रशासन ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया

Morena Forest Guard Murdered : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहा के पास बुधवार सुबह लगभग 6 बजे हुई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं।
आईपीएल 2026: यशस्वी जायसवाल का ‘स्पेशल शतक’, RR के दिग्गजों के क्लब में एंट्री
टीम पर हमला और कार्रवाई की तैयारी
वन विभाग की छह सदस्यीय टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने निकली थी। टीम में वनकर्मी संदीप, शत्रुघ्न, विनोद, हरकेश और रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की शामिल थे। वन रक्षक हरकेश ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें कुचल दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
GWALIOR NEWS : 5 दिन तक मां के शव के साथ जीते रहे बच्चे; ग्वालियर की दिल दहला देने वाली कहानी
जांच शुरू, 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने आवेदन देकर तीन आरोपियों—विनोद कोरी, सोनू चौहान और पवन तोमर—के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। बताया गया कि ट्रैक्टर सोनू और पवन की साझेदारी में था।
गुफानुमा खदानों का अंत शहडोल में अवैध कोयला माफिया पर बड़ी कार्रवाई
नामजद FIR को लेकर विवाद
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस से नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिमनी थाने द्वारा मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर जबरन एफआईआर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन माफिया खुलेआम कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल संज्ञान लेने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि दी गई।

प्रशासन का आश्वासन
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिमनी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।