Chambalkichugli.com

INDORE VANDE MATRAM ROW : ‘वंदे मातरम बोलने पर अल्लाह भेजेगा दोज़ख़’, इंदौर पार्षद रुबीना के बयान से गरमाई सियासत!

Indore Vande Mataram Row

HIGHLIGHTS:

  • रुबीना इकबाल खान का वंदे मातरम पर विवादित बयान
  • धार्मिक आधार पर गायन से इनकार
  • “देश की मिट्टी पर हमारा भी बराबर हक” बयान चर्चा में
  • कांग्रेस से नाराजगी खुलकर सामने आई
  • मुद्दे पर राजनीति और धर्म की बहस तेज

INDORE VANDE MATRAM ROW : मध्यप्रदेश। इंदौर में वंदे मातरम को लेकर विवाद बढ़ गया है। बता दें कि कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि वे जनगणमन और अन्य देशभक्ति गीत गाती हैं, लेकिन वंदे मातरम के एक शब्द को नहीं बोलतीं। उनका कहना है कि इसे लेकर उन्हें दोष देने की कोशिश की जा रही है।

भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान, खुद बताई बड़ी वजह

केवल अल्लाह की इबादत करती हूँ?

रुबीना ने कहा कि वे इस्लाम का पालन करती हैं और केवल अल्लाह की इबादत करती हैं। उन्होंने बताया कि वंदे का अर्थ इबादत और मातरम का अर्थ धरती होता है। इसलिए उनका धार्मिक विश्वास उन्हें इस गीत का पूर्ण रूप से पालन करने से रोकता है।

मिट्टी पर समान अधिकार

उन्होंने आगे कहा कि इस देश की मिट्टी पर उनका उतना ही अधिकार है जितना किसी और का। उनका तर्क था कि जब वे मरती हैं तो उनके अवशेष इसी मिट्टी में रहते हैं, जबकि दूसरों के अवशेष गंगा नदी में बहा दिए जाते हैं।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की खास रील, अब राजनीतिक भविष्य को लेकर लग रही ये नई अटकलें

कांग्रेस से नाराजगी

रुबीना ने यह भी कहा कि कांग्रेस उन्हें समर्थन नहीं दे रही है। उन्होंने साफ किया कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और किसी राजनीतिक दल पर निर्भर नहीं हैं।

ईरान युद्ध थमने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी…. 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे Bitcoin के रेट

मंत्री सारंग का कड़ा बयान

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वंदे मातरम को लेकर स्पष्ट कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम गाना ही होगा। उन्होंने कहा, “खाना यहां का और गाना कहीं और का यह नहीं चलेगा।” उनके अनुसार वंदे मातरम किसी धर्म विशेष का गीत नहीं है।

सारंग ने कहा, हिंदू धर्म में मातृभूमि सबसे ऊपर है, इस्लाम धर्म में भी मातृवतन सबसे ऊपर है। जो अपने मातृवतन की इज्जत नहीं करता, उसे जीने का अधिकार नहीं है। वंदे मातरम नहीं गा सकते तो पाकिस्तान चले जाएं।

बयान के बाद गरमाया माहौल!

रुबीना के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जहां एक तरफ इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह धर्म और व्यक्तिगत आस्था के अधिकार की बहस में बदल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *