HIGHLIGHTS:
- बड़ौनी नगर में बारिश के बाद जलभराव से सफाई व्यवस्था की खामी उजागर
- चार सफाई कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया
- विभागीय जांच में ड्यूटी में नियमित उपस्थिति नहीं और सफाई में लापरवाही सामने आई
- सीएमओ ने सख्त चेतावनी दी, भविष्य में दोबारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
- नगर में लगातार मिल रही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई
DATIYA SANITATION NEWS : दतिया। बीते दिन हुई तेज बारिश ने दतिया जिले के बड़ौनी नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की असलियत उजागर करदी। नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
GUNA MAN MURDERED : प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से पिटाई, आम आदमी पार्टी से था कनेक्शन?
चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया
नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिंह राठौर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारियों में सुनील वाल्मीक, बिरजू वाल्मीक, संतोष वाल्मीक और एक अन्य सुनील वाल्मीक शामिल हैं।
TET अनिवार्यता पर भड़के शिक्षक, बोले- 26 साल के अनुभवी से भी दोबारा परीक्षा लें
जांच में सामने आई लापरवाही
विभागीय जांच में पता चला कि ये कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं कर रहे थे और ड्यूटी पर आने में भी लापरवाही बरत रहे थे। नगर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही थी।
TET अनिवार्यता पर भड़के शिक्षक, बोले- 26 साल के अनुभवी से भी दोबारा परीक्षा लें
सीएमओ की चेतावनी
सीएमओ राठौर ने बताया कि नगर में सफाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके के निरीक्षण में लापरवाही स्पष्ट पाई गई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दोषी मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।