Chambalkichugli.com

Murena NH44 Accident : मुरैना NH-44 पर भीषण हादसा, इको-ट्रैक्टर भिड़ंत में 7 घायल

Murena NH44 Accident

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना NH-44 पर इको और ट्रैक्टर की भिड़ंत
  • जैन परिवार के 7 लोग घायल
  • 3 घायलों की हालत गंभीर
  • सोनागिरि दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
  • पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Murena NH44 Accident : मुरैना। जिले के नेशनल हाईवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए। बता दें कि इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के टुंडला क्षेत्र के चारखी गांव के निवासी हैं, जो मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सोनागिरि दर्शन के लिए जा रहे थे।

क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में कड़ा मुकाबला, ब्रागा-बेटिस ने खेला बराबरी का मैच

मोड़ पर आमने-सामने भिड़े वाहन

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी मारुति इको गाड़ी जैसे ही नायकपुरा मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। यह ट्रैक्टर सरसों बेचकर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि इको वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

‘हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास’, मुकुल चौधरी ने ऐसे ही नहीं लगाई केकेआर गेंदबाजों की लंका

मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सराय छोला थाना पुलिस ने डायल 112 की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रणवीर सिंह ने अभिनय में जान फूंकने के लिए सहा शारीरिक दर्द और पेट पर लगाए स्टेपलर..

पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी के अनुसार, यह हादसा नायकपुरा गांव के मोड़ के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *