Chambalkichugli.com

OUTSOURCE STAFF PROTEST : आधा वेतन मिलने पर विरोध; शिवपुरी में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

OUTSOURCE STAFF PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • 400 आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद किया
  • आधे वेतन मिलने का लगाया आरोप
  • कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
  • पीएफ और बीमा सुविधाओं की मांग
  • प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया

 

OUTSOURCE STAFF PROTEST
OUTSOURCE STAFF PROTEST

OUTSOURCE STAFF PROTEST : शिवपुरी। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत लगभग 400 आउटसोर्स कर्मचारियों ने कम वेतन मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया। शुक्रवार को सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित वेतन का केवल आधा ही भुगतान किया जा रहा है।

MP IAS transfer : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों में बदले कलेक्टर

आधा वेतन मिलने का आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि वे उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें प्रति माह केवल 7,000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जबकि शासन द्वारा कंपनी को लगभग 14,250 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। जिसपर कर्मचारियों का कहना है कि यह उनके साथ सीधा अन्याय है।

Madhya Pradesh Congress : एमपी कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की बड़ी परीक्षा: 15 अप्रैल से परफॉर्मेंस रिव्यू, कमजोर पाए गए तो हो सकती है छुट्टी

सुविधाओं के अभाव से बढ़ी परेशानी

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। अन्य जिलों में कर्मचारियों को पूरा वेतन और सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि शिवपुरी में उन्हें इससे वंचित रखा जा रहा है, जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

Dewas crime news : डॉक्टर ने जताया जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा, आरोपी सलाखों के पीछे!

प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषेश्वर ने बताया कि विभाग द्वारा आउटसोर्स कंपनी को पूरा भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा बिना सूचना के काम बंद किया गया है, लेकिन कंपनी से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *