Chambalkichugli.com

मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की हॉट एयर बैलून सवारी के दौरान लगी आग

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav: मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट एयर बैलून की सैर के लिए सवार हुए। हालांकि, तेज़ हवा की वजह से बैलून उड़ान नहीं भर सका। लगभग 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा के चलते सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोकना पड़ा।

बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

हॉट एयर बैलून उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिस ट्रॉली में सवार थे, उसे सुरक्षा कर्मियों ने मजबूती से थामे रखा, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

गांधीसागर फेस्टिवल का आगाज़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ किया। रात्रि विश्राम के लिए वे रिट्रीट के पास स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में ठहरे। आयोजन के बाद उन्होंने चंबल डैम के बैकवाटर क्षेत्र में क्रूज़ की सैर कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। शनिवार सुबह वे पुनः रिट्रीट पहुंचे।

यह भी पढ़ें :

https://chambalkichugli.com/devanshu-shivhare-became-deputy-collector-in-the-fourth-attempt-brought-laurels-to-the-district-by-securing-the-top-rank/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News