Chambalkichugli.com

Dabra Bride News: 90 हजार लेने के बाद भी आयोजकों ने नहीं दिया दहेज, लाल जोड़े में ही दुल्हन पहुंची थाने

GWALIOR BRIDE NEWS

Dabra Bride News: डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शादी के बाद दुल्हन को वादा किया गया घरेलू सामान और मोटरसाइकिल नहीं मिली।

जिसके बाद नाराज दुल्हन विदाई की रस्में छोड़कर सीधे लाल जोड़े में सिटी थाने पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद न केवल शादी की प्रक्रिया पूरी हुई, बल्कि अगले ही दिन आयोजकों ने दुल्हन को पूरा सामान भी दे दिया।

Chhindwara Road Accident: छिंदवाड़ा हादसे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

90 हजार रुपए जमा करने पर भी नहीं मिला सामान

मामला डबरा के रंग महल गार्डन में ईशानी शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का है। मीट मार्केट निवासी लवली वाल्मीकि का विवाह शुक्रवार को झांसी निवासी सुनील वाल्मीकि के साथ संपन्न हुआ था।

परिजनों का कहना है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुल्हन पक्ष ने समिति को 90 हजार रुपए जमा किए थे, जबकि लड़के पक्ष ने भी इतनी ही राशि दी थी। आरोप है कि समिति से जुड़े गजेंद्र नरवरिया ने मोटरसाइकिल और गृहस्थी का पूरा सामान देने का आश्वासन दिया था।

CM Mohan Yadav News: CM मोहन यादव को सर्व किया गंदा पानी, अधिकारी को भेजा कारण बताओ नोटिस

दुल्हन जोड़े में पहुंची ठाने

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया, तो ससुराल पक्ष ने वादा किए गए सामान के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन आयोजकों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही सामान उपलब्ध कराया गया। इससे नाराज होकर दुल्हन लवली ने विदाई से इनकार कर दिया और सीधे डबरा सिटी थाने पहुंच गई।

लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन को थाने पहुंचा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी मौके पर पहुंचे और दुल्हन को समझाइश देकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ और विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Morena Police Negligence: NEET ड्यूटी छोड़ AC कर में सोते दिखे आरक्षक, मुरैना में परीक्षा के दौरान थे तैनात

पुलिस ने दिलवाया सामान

शनिवार सुबह पुलिस ने आयोजन समिति के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया। बातचीत और शिकायत की जांच के बाद आयोजकों ने मोटरसाइकिल सहित वादा किया गया पूरा घरेलू सामान दुल्हन को सौंप दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई।

शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में दुल्हन को सामान नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस की पहल के बाद आयोजकों ने पूरा सामान उपलब्ध करा दिया है और अब दोनों पक्षों के बीच विवाद समाप्त हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News