Chambalkichugli.com

ससुराल में विवाहिता से गैंगरेप, पति को ठीक करने का झांसा देकर जेठ ने की हैवानियत

ससुराल में विवाहिता से गैंगरेप

ग्वालियर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में, ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में एक महिला ने अपने ही दो जेठ पर कई महीनों तक गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है, जिसका फायदा उठाकर जेठ उसे धमकाते थे। वे उसे समझाते थे कि किसी ने बताया है कि ऐसा करने से उसका पति जल्दी ठीक हो जाएगा। विरोध करने पर आरोपी उसकी 10 महीने की दुधमुंही बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे, जिसके डर से वह चुप रही।

पति ने भी नहीं दिया साथ

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। 25 मई, 2025 को जब महिला ने अपने पति को सब कुछ बताया, तो उसने भी अपनी पत्नी पर विश्वास करने के बजाय इसे झूठा आरोप माना। उसके साथ मारपीट की। पति के इस रवैये से आहत होकर महिला अपने मायके चली गई।

महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष से बात करने के लिए पंचायत बुलाई, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई भी पंचायत में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और रविवार को अपने परिवार के साथ महिला थाने पहुंचकर दोनों जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शादी के एक साल बाद शुरू हुई हैवानियत

डबरा के जंगीपुरा इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाने में अपनी शिकायत में पूरी आपबीती बताई है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसके पति की तबीयत खराब रहने लगी। पति इलाज के लिए अक्सर रतलाम की ‘हुसैन टेकरी शरीफ जावरा’ जाने लगे, जहां वे 20-20 दिन तक रुकते थे।

इसी बात का फायदा उठाकर, जब पति घर पर नहीं होते थे, तो दोनों जेठ इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देते थे। पीड़िता ने बताया कि पहली घटना 10 जनवरी 2025 की रात 1 बजे हुई, जब उसका मंझला जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पास सो रही 10 महीने की दुधमुंही बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

उसके जाने के बाद बड़ा जेठ भी कमरे में आया और यही हरकत दोहराई। पीड़िता ने बताया कि कमरे के दरवाजे पर कूलर लगा होने की वजह से दरवाजा बंद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर दोनों जेठ एक के बाद एक कमरे में आते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News