HIGHLIGHTS:
- फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत
- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
- पीड़िता 9 महीने की गर्भवती
- आरोपी पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता
- पुलिस ने देर रात दर्ज किया केस

Gwalior TI Rape Case : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक गंभीर अपराध में बदल गई। 38 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बता दें कि महिला बूटिक चलती है उसके अनुसार, जनवरी 2024 में फेसबुक के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। जिसके बाद बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा ईरान युद्ध का असर… महंगे तेल ने बिगाड़ी हालत
शादी का झांसा और संबंध
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे के आधार पर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि पहली बार आरोपी उसके बुटीक पर आया और वहीं दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का वादा कर मामला दबा दिया।
खंडवा में मालगाड़ी के वैगन से एलपीजी गैस रिसाव, 3 घंटे चला रेस्क्यू, राजधानी समेत 6 ट्रेनें प्रभावित
सच्चाई सामने आने पर विवाद
समय बीतने के साथ महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर महिला ने जांच की, जिसमें सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने विरोध किया।
खंडवा में मालगाड़ी के वैगन से एलपीजी गैस रिसाव, 3 घंटे चला रेस्क्यू, राजधानी समेत 6 ट्रेनें प्रभावित
धमकी और पुलिस में शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद महिला ने झांसी रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रविवार देर रात आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
वैशाख कृष्ण एकादशी पर महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती का भव्य आयोजन
जांच जारी, आरोपी पर सवाल
पुलिस के अनुसार, आरोपी रूपेश शर्मा पहले सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे और हाल ही में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने हैं। फिलहाल वह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तिघरा में पदस्थ हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।