HIGHLIGHTS:
- रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप
- लाठी-डंडे और पथराव के साथ फायरिंग
- चाचा-भतीजे समेत 4 लोग घायल
- घटना का वीडियो आया सामने
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
Morena Firing Clash : मुरैना। जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के देवरी सहराना गांव में रविवार शाम एक मामूली रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बता दें कि करीब 5 बजे शुरू हुए इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडों, पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
सऊदी भागा आकिब, एटीएस जांच में बड़ा खुलासा; 2025 से लापता, लुकआउट नोटिस जारी
युवक को घेरकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, रिंकू गुर्जर का गांव के ही उपेंद्र यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उपेंद्र यादव अपने साथियों गप्पों यादव, अजब सिंह, छोटे, गब्बर और राम के साथ रिंकू को घेर लिया और लाठियों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आशा भोसले के निधन और अंतिम संस्कार की खबर अफवाह, आधिकारिक पुष्टि नहीं
बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला
रिंकू को पिटता देख उसके चाचा जितेंद्र गुर्जर, रघुवीर और एदल उसे बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और पत्थरबाजी भी की, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में एक पक्ष द्वारा लाठी और पत्थरों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। बागचीनी थाना प्रभारी टीआई शशि कुमार के अनुसार, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।