Chambalkichugli.com

Indore Truck Accident: इंदौर ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 3, CM डॉ. मोहन यादव ने लिया अहम फैसला

cm mohan yadav

Indore Truck Accident Update: मध्य प्रदेश के इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम को एक बेकाबू ट्रक ने नो एंट्री जोन में घुसकर 15 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक ड्राइवर गुलशेर के नशे की हालत में ड्राइविंग करने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान कैलाश, लक्ष्मीचंद और महेश के रूप में हुई है। एक घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। फिलहाल 12 अन्य घायल विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। घटनास्थल पर जब यह सब हुआ, तब अफरा-तफरी मच गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक सांवेर रोड से आते हुए अंकित होटल और गीतांजलि अस्पताल के बीच अनियंत्रित हो गया, जिससे कई वाहन और राहगीर कुचल गए। साथ ही एक बाइक ट्रक के नीचे फंसकर घसीट ली गई, जिससे आग लग गई।

घायलों व परिवारों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना कार्यक्रम बदलकर इंदौर पहुंचने का फैसला किया है। वे भोपाल से जल्द ही रवाना होंगे। बता दें सीएम ट्रक हादसे में घायलों तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी लेंगे और प्रभावितों को तत्काल सहायता देने के निर्देश जारी करेंगे।

उन्होंने पहले ही इस दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज व परिवारों की मदद का भरोसा दिलाया है। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। वहीं मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था, खासकर नो एंट्री जोन में वाहनों की अनाधिकृत एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/bigg-boss-19-fame-tanya-mittal-claim-to-threaten-the-whole-case-with-serious-allegations-with-brother/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News