Chambalkichugli.com

DATIYA COLLECTOR’S HEARING : दतिया जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

DATIYA PUBLIC HEARING

HIGHLIGHTS:

  • दतिया कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
  • जमीन सीमांकन और अवैध कब्जे की शिकायतें प्रमुख
  • आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य मामलों पर भी गुहार
  • कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
  • सभी मामलों में समय-सीमा में कार्रवाई के आदेश

 

DATIYA PUBLIC HEARING
DATIYA PUBLIC HEARING

DATIYA COLLECTOR’S HEARING : ग्वालियर। दतिया कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जमीन सीमांकन, अवैध कब्जा, बंटवारा, आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों की शिकायतें सबसे अधिक रहीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा में सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य विकास पर मंथन

जमीन विवाद और कब्जे की शिकायतें बनीं प्रमुख मुद्दा

बताया जा रहा है कि ग्राम गणेशखेड़ा के एक निवासी ने सीमांकन में देरी और पड़ोसियों द्वारा कब्जे का आरोप लगाया। वहीं, बड़ौनी और इंदरगढ़ क्षेत्र से भी कई लोगों ने जमीन विवाद और अवैध कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। कुछ मामलों में पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन कराने की मांग भी सामने आई।

GWALIOR HEAT WAVE : भीषण गर्मी का कहर, ग्वालियर बना प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर; पारा 42.5°C पार

आर्थिक संकट और सरकारी मदद की गुहार

रिछरा फाटक निवासी सायरा वानो ने पति की मौत के बाद आर्थिक सहायता और बेटी की शादी के लिए सरकारी मदद की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के कई चक्कर लगाने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

अदाणी पावर का न्यूक्लियर सेक्टर में बड़ा कदम नई सहायक कंपनी बनाकर ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

इंदरगढ़ निवासी रामचरन अहिरवार ने जमीन बंटवारे की फाइल लंबित रखने और बाद में निरस्त करने का आरोप लगाया। वहीं, एक अन्य शिकायत में पटवारी पर रिश्वत मांगने और जानबूझकर काम रोकने के गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।

मंडी व्यवस्था पर सवाल: Burhanpur में किसानों की भीड़, उप संचालक बोले- व्यवस्था सुधरी

कलेक्टर के सख्त निर्देश

कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाले हर आवेदन का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *