HIGHLIGHTS :
- जनसुनवाई में महिला अचानक बेहोश होकर गिरी
- राशन न मिलने से परेशान थी पीड़िता
- डॉक्टर ने मौके पर दिया प्राथमिक उपचार
- बुजुर्गों को कलेक्टर ने वितरित की छड़ी
- 101 वर्षीय बुजुर्ग ने दिया आशीर्वाद

ASHOKNAGAR COLLECTOR’S HEARING: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राशन की शिकायत लेकर पहुंची वार्ड 16 की प्राची शर्मा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद डॉक्टर रजनी छड़ी ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
सीहोर में दामोदर यादव का तीखा वार सदियों की गुलामी का हिसाब होगा अब बदलने वाली है सियासत
राशन के लिए भटकती रही पीड़िता
प्राची के साथ आई महिलाओं ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से राशन दुकान के चक्कर लगा रही थी, लेकिन संचालक ने राशन देने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उसकी पर्ची भी फेंक दी गई। लगातार परेशान होकर वह कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची थी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।
नर्मदापुरम में क्रेडिट की सियासत शिवराज के स्वागत में दिखीं सांसद लेकिन पोस्ट से गायब हुआ नाम
बुजुर्गों को मिली सहारा छड़ी
इसी जनसुनवाई में कुछ बुजुर्ग अपनी जरूरत लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर साकेत मालवीय ने मौके पर ही उन्हें सहारा स्टिक (छड़ी) उपलब्ध कराई। यह पहल बुजुर्गों के लिए राहत भरी साबित हुई, जिससे उन्हें चलने-फिरने में मदद मिलेगी।
101 साल के बुजुर्ग ने दिया आशीर्वाद
कलेक्टर की इस पहल से प्रभावित होकर 101 वर्षीय फूलचंद अहिरवार ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके अलावा अन्य बुजुर्गों को भी छड़ी वितरित की गई। जनसुनवाई में करीब 226 लोग पहुंचे, जहां कलेक्टर ने सभी की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।