HIGHLIGHTS :
- आंगनवाड़ी भर्ती में नाम बदलकर फर्जीवाड़ा
- मेरिट में चयनित महिलाओं को नहीं मिला हक
- बाबू ने फाइलों में नाम बदलकर किया खेल
- आरोपी कर्मचारी सस्पेंड, FIR के निर्देश
- पीड़िता को जनसुनवाई में मिला नियुक्ति पत्र
ANGANWADI RECRUITMENT SCAM: मध्यप्रदेश। गुना कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बता दें कि राघौगढ़ और मधुसूदनगढ़ परियोजनाओं में मेरिट में चयनित महिलाओं की जगह अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी फाइलों में नाम बदल दिए गए।
कुंडी खोलने की कोशिश पड़ी भारी ,जाली में फंसा हाथ ,रात भर तड़पता रहा चोर
पीड़िता की शिकायत से सामने आई सच्चाई
मामला तब सामने आया जब पीड़ित रानी सेन जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मेरिट में चयन होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला। विभाग में पूछताछ करने पर उन्हें गुमराह किया गया और एक बाहरी व्यक्ति ने पैसे लेकर नियुक्ति दिलाने का झांसा भी दिया।
विंध्य के विकास को मिलेगी नई गति उपाध्यक्ष बने डॉ पटेल को उप मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
फाइलों में नाम बदलने का खेल
जांच में सामने आया कि सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विजय कुमार मेहरा ने रिकॉर्ड में हेरफेर किया। चयन सूची में पूजा कुशवाह का नाम बदलकर पूनम कुशवाह और रानी सेन की जगह रजनी सेन लिखकर फर्जी तरीके से अनुमोदन लेने की कोशिश की गई। जिसके बाद कलेक्टर किशोर कन्याल ने इसे जानबूझकर किया गया अपराध बताया।
साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा लग्जरी बस की टक्कर से 8 जिंदगियां खत्म कई घायल
बाबू को किया सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दलालों और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीड़ित महिला को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया।
अमेरिका में बड़ा कानूनी एक्शन, पूर्व FBI निदेशक जेम्स कोमी पर ट्रंप को धमकी देने का केस
नियमों की अनदेखी भी आई सामने
जांच में यह भी सामने आया कि निलंबित कर्मचारी ने अनुकंपा नियुक्ति की शर्तों का पालन नहीं किया था और CPCT परीक्षा पास नहीं की। गौरतलब है कि कई नोटिस के बावजूद भी लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।